E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

**गंगाजल को तरसा वैशाली: वार्ड 77 में गहराया पानी का संकट, फूटा जनता का गुस्सा**

**वैशाली में पेयजल आपूर्ति ठप: टैंकरों के भरोसे निवासी, जनआंदोलन की चेतावनी**

वार्ड 77 के वैशाली-3 एफ ब्लॉक में गंगा जल आपूर्ति ठप, पेयजल संकट से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश

*रिपोर्ट-जितेन्द्र कुमार-ब्यूरो प्रमुख”गाजियाबाद”*

गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड 77 स्थित वैशाली-3 एफ ब्लॉक में पिछले कई दिनों से गंगा जल की नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जलकल विभाग की लापरवाही के चलते कभी पानी आता है तो कभी पूरी तरह से आपूर्ति बंद रहती है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार अनियमित जलापूर्ति के कारण उन्हें पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को टैंकर और निजी स्रोतों से पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। जल संकट लगातार गहराने से लोगों में जलकल विभाग के प्रति नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने गाजियाबाद जलकल विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गंगा जल की आपूर्ति तत्काल सुचारु कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!