*लखनऊ: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का शपथ ग्रहण समारोह चार अप्रैल को*
राजधानी लखनऊ के दिग्गज पत्रकार बनेंगे साक्षी, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न होगा शपथग्रहण समारोह

*लखनऊ: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का शपथ ग्रहण समारोह चार अप्रैल को*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के नवनिर्वाचित पत्रकारों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी के प्रतिष्ठित विश्वेश्वरैया हॉल (PWD कैंप), राजभवन के सामने संपन्न होगा।
समिति के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि एनेक्सी मीडिया सेंटर, लखनऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का यह शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न (दोपहर) 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकार जगत की दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
समिति की ओर से लखनऊ के समस्त मीडिया बंधुओं और शुभचिंतकों को इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित होने का सादर अनुरोध किया गया है।

