E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*स्वच्छ पत्रकारिता का संकल्प:11सितंबर को मनेगा उत्तर प्रदेश संवाददाता समिति का पुनर्गठित स्थापना दिवस 80 पार दिग्गज पत्रकार होंगे सम्मानित*

*फर्जी पत्रकारों पर नकेल और 'वरिष्ठों' का सम्मान: लखनऊ में 11 सितंबर को गूंजेगी निष्पक्ष पत्रकारिता की हुंकार*

*पत्रकारिता को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने का संकल्प: उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) मनाएगी अपना दूसरा स्थापना दिवस*

​लखनऊ:उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का दूसरा स्थापना दिवस आगामी 11 सितंबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के समस्त पत्रकारों, मीडियाकर्मियों और समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

*​वरिष्ठ पत्रकारों का होगा भव्य सम्मान*
​इस बार स्थापना दिवस का मुख्य आकर्षण 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह होगा। संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि जिन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर समाज को सही दिशा दिखाई है, ऐसे वरिष्ठ मनीषियों को सम्मानित करना समिति के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है। समारोह में अच्युतानंद मिश्र, मदन मोहन बहुगुणा, जे.पी. शुक्ला, भगवंत पांडे, पी.वी. वर्मा, श्याम कुमार और अजय कुमार व जगदीश नारायण राय जैसे दिग्गज पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

*​फर्जी पत्रकारों और असामाजिक तत्वों पर नकेल का अभियान*
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के संयोजक ​प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्गठन समिति पिछले दो वर्षों से लगातार पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। समिति ने ‘ड्रेस कोड’ अभियान के साथ-साथ फर्जी पत्रकारों और उनके वाहनों को चिह्नित करने का विशेष अभियान शुरू किया है, जिसकी प्रशंसा देशभर में हो रही है।
​उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ असामाजिक तत्व और दिशाहीन यूट्यूबर पत्रकारिता के नाम पर अभद्रता और दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं, जिससे असली और निष्पक्ष पत्रकारों (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और छायाकारों) की साख प्रभावित हो रही है। इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समिति ने पुलिस प्रशासन और सूचना निदेशक को पत्र लिखकर ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने और पत्रकारिता में पारदर्शिता कायम करने की मांग की है।

*​वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन और पारदर्शी पत्रकारिता का लक्ष्य*

​समिति वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर भी सरकार और प्रशासन के साथ लगातार प्रयासरत है। उम्मीद जताई गई है कि आगामी दीपावली तक वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन प्रक्रिया में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व की समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और पुनर्गठित समिति का कार्यकाल मार्च 2028 तक है, जो निष्पक्ष रूप से पत्रकारों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर शासन स्तर तक संघर्षरत है।

*​प्रदेशभर के पत्रकारों से एकजुट होने की अपील*
​समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, राज्यपाल, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ मंत्रियों को आमंत्रित किया है। समिति की कार्यकारिणी टीम—अध्यक्ष विक्रम राव, महासचिव ज्ञानेश पाठक, उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष चौधरी, संयुक्त सचिव राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी, प्रवक्ता लक्ष्मीकांत तिवारी कोषाध्यक्ष रूपेन्द्र उपाध्याय तथा कार्यकारिणी सदस्यों सुरेंद्र दुबे, धनंजय सिंह, सियाराम यादव, विवेक शुक्ला, शीतला प्रसाद, सुभाष चन्द्र मिश्रा,और छायाकार बलराम गुप्ता सहित पूरी टीम ने प्रदेशभर के पत्रकारों से 11 सितंबर के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!