E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*​सहानुभूति का नकाब, विभीषणों' का साथ: निष्पक्षता के नाम पर योगी सरकार को घेरने का विस्फोटक षड्यंत्र!*

*पत्रकारिता या राजनीतिक मोहरा? सरकार विरोधी 'स्पॉन्सर्ड एजेंडे' का सनसनीखेज खुलासा!*

*पीत पत्रकारिता का खेल या राजनीतिक प्रायोजित षड्यंत्र? सरकार को घेरने वाले पत्रकार की मंशा पर उठे गंभीर सवाल!*

लखनऊ / दिल्ली:
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे एक तथाकथित पत्रकार की निष्पक्षता और नीयत पर अब गहरे सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में पशुपालन विभाग और अन्य प्रशासनिक फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार पर निशाना साधने वाले इस वीडियो को लेकर सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यह पत्रकारिता का निष्पक्ष रूप है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है?

*क्या किसी के इशारे पर हो रही है पूरी ‘स्टोरियां’?*
सूत्रों और विश्लेषकों का मानना है कि केवल सरकार और उसके प्रशासनिक अधिकारियों (जैसे संजय प्रसाद और निदेशक विशाल सिंह व अन्य तमाम)को निशाना बनाना किसी निष्पक्ष पत्रकारिता का हिस्सा नहीं हो सकता। सवाल उठ रहा है कि जो पत्रकार हमेशा सरकार पर सवाल दागता है, क्या उसने कभी पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार या अखिलेश यादव के कार्यकाल के भ्रष्टाचार और फैसलों पर इस तरह का मुखर रुख अपनाया है?

*नौकरशाही के विभीषणों और ‘खास’ वकीलों की भूमिका*
खबरों की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम में सिर्फ राजनीतिक शह ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र में मौजूद कुछ विभीषणों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। आरोप लग रहे हैं कि सरकार के भीतर बैठे कुछ लोग और विरोधी खेमे की शह पर इस पूरे मामले को हवा दी जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट से कुछ राहत मिलने के बाद हौसले बुलंद होना और बड़े-बड़े वकीलों के दम पर कानूनी दांव-पेच खेलकर फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना, इस बात की ओर इशारा करता है कि यह मामला महज जनहित या पत्रकारिता से जुड़ा नहीं है।

*सवालों के घेरे में ‘एजेंडा जर्नलिज्म*
पत्रकारिता का मूल धर्म सवाल पूछना और जनहित के मुद्दे उठाना है, लेकिन जब सवाल केवल एकतरफा, प्रायोजित और राजनीतिक विरोधी दलों को फायदा पहुंचाने की मंशा से प्रेरित लगने लगें, तो उसे ‘पीत पत्रकारिता’ और ‘एजेंडा जर्नलिज्म’ के सिवा क्या कहा जाएगा?
अब देखना यह होगा कि सरकार के खिलाफ रचे जा रहे इस कथित षड्यंत्र और इसके पीछे छिपे किरदारों का सच कब तक पूरी तरह बेनकाब होता है!

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!