E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जौनपुर: स्वास्थ्य विभाग के गाल पर तमाचा!केराकत में झोलाछाप डॉक्टर बन गये सर्जन,कर रहे सर्जरी

सीएमओ के संरक्षण में झोलाछाप डॉक्टरों की कट रही चांदी, मरीजों के जान के साथ हो रहा खिलवाड़

*केराकत में फर्जी अस्पतालों का खेल, झोला-छाप डॉक्टर कर रहे आपरेशन*

*स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से झोला छाप डॉक्टर काट रहे हैं चांदी*

*केराकत स्वास्थ्य विभाग मौन मरीजों के जान के साथ हो रहा है खिलवाड़*

आशीष पाण्डेय

*जौनपुर ब्यूरो।* सोमवार दिनांक-23-3-26 केराकत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोला-छाप डॉक्टरों की गतिविधियों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गावती हॉस्पिटल एवं बाल कृष्ण चिकित्सालय में बिना वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन के ऑपरेशन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि डॉ. सुरेंद्र, डॉ. बिनोद, डॉ. ए.के. वर्मा तथा डॉ. बिनोद यादव के द्वारा संचालित इन चिकित्सा केंद्रों में मानकों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि यहां झोला-छाप डॉक्टरों द्वारा गंभीर ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन अस्पतालों के पास न तो आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पूरी व्यवस्था है और न ही मान्यता प्राप्त चिकित्सकों की उपलब्धता। इसके बावजूद खुलेआम इलाज और सर्जरी का काम जारी है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और ऐसे फर्जी अस्पतालों पर कब तक शिकंजा कसता है।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!