E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

भारतीय स्टेट बैंक और नगरीय परिवहन निदेशालय के बीच ओएमयू

विकास को मिली नई रफ्तार

भारतीय स्टेट बैंक और नगरीय परिवहन निदेशालय के बीच एमओयू

 

अमित चावला/ लखनऊ.

 

लखनऊ.नगरीय परिवहन निदेशालय और भारतीय स्टेट बैंक ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से यात्रियों द्वारा कैशलेस, संपर्क रहित, सुरक्षित और आसान भुगतान प्रदान करने के लिए एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. महेंद्र बहादुर सिंह, निदेशक/विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और धीरज कुमार, उप महाप्रबंधक, लखनऊ (पश्चिम) ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए.

 

वर्तमान में, नगरीय परिवहन निदेशालय राज्य के 15 शहरों में इलेक्ट्रिक और सीएनजी नगरीय बसों का संचालन कर रहा है.भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड निर्दिष्ट काउंटरों और बस परिचालकों द्वारा जारी किया जाएगा. यात्री ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का रिचार्ज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से, परिचालकों द्वारा बसों में ई-टिकटिंग मशीनों के माध्यम से और काउंटरों से किया जा सकता है।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!