# **मीडिया के महानायक लखनऊ में: डीडी न्यूज के दिग्गज एंकर अशोक श्रीवास्तव का ग्रैंड वेलकम!**
**विशेष सम्मान:दो टूक’ के फायरब्रांड एंकर अशोक श्रीवास्तव का शाही अभिनंदन!**


**लखनऊ में मीडिया के महानायक का ग्रैंड वेलकम: ‘दो टूक’ के फायरब्रांड एंकर अशोक श्रीवास्तव का कैसरबाग में जोरदार सम्मान*
**लखनऊ।** राष्ट्रीय मीडिया के सबसे बुलंद और बेबाक चेहरों में शुमार, डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो **‘दो टूक’** के निर्माता व वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के लखनऊ कदम रखते ही राजधानी का मीडिया गलियारा गर्मा गया। एक विशेष कार्यक्रम के सिलसिले में नवाबों के शहर पहुंचे अशोक श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी के कैसरबाग स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी आवास पर आत्मीय मुलाकात की।
इस खास मौके पर संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने अपनी पूरी गर्मजोशी और सम्मान के साथ पत्रकारिता के इस ‘फायरब्रांड एंकर’ का ऐतिहासिक स्वागत किया। समिति की ओर से अशोक श्रीवास्तव को **शाही अंग वस्त्र (शॉल)** और **विशेष प्रतीक चिह्न** पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
### **डीडी न्यूज पर रात 10 बजे जो गरजते हैं, वही हैं अशोक श्रीवास्तव!**
दूरदर्शन न्यूज पर रात 10 से 11 बजे तक चलने वाला बहस का महामंच **‘दो टूक’** देश का वह कार्यक्रम है, जहां राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छूट जाते हैं। अपनी कड़क आवाज, सटीक तर्कों और शानदार पर्सनालिटी से देश भर में अपनी धाक जमाने वाले अशोक श्रीवास्तव भारतीय पत्रकारिता के वो नायक हैं, जो सच को ‘दो टूक’ कहने से कभी नहीं हिचकिचाते।
कैसरबाग के ऑफिसर्स कॉलोनी में हुई इस मुलाकात के दौरान मीडिया के बदलते दौर, उत्तर प्रदेश की नई राजनीतिक-सामाजिक हवा और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बेहद बेबाक और धमाकेदार चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने एंकर अशोक श्रीवास्तव को लखनऊ का यह सम्मान सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
