E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

**फर्जी पत्रकारों पर कसेगा शिकंजा: 30 जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान, परिपत्र की मांग**

**पत्रकारिता की साख बचाने की पहल: फर्जी प्रेस पास और वाहनों के खिलाफ उतरेगा उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित**

*फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग*

*30 जुलाई से शुरू होने वाले प्रदेशव्यापी अभियान पर सूचना निदेशक विशाल सिंह से संयोजक प्रभात त्रिपाठी की महत्वपूर्ण वार्ता*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी की अगुवाई में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री विशाल सिंह से भेंट कर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं तथा 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले प्रदेशव्यापी अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
संयोजक प्रभात त्रिपाठी के साथ समिति के अध्यक्ष विक्रम राव, महासचिव ज्ञानेश पाठक भी मौजूद रहे। संयोजक ने निदेशक विशाल सिंह को अवगत कराया है कि 30 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से 1 बजे तक लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से फर्जी पत्रकारों, फर्जी प्रेस पहचान-पत्रों एवं फर्जी प्रेस वाहनों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के अनेक जनपदों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ जिला सूचना कार्यालयों द्वारा बिना समुचित सत्यापन के अपात्र व्यक्तियों को प्रेस पास जारी कर दिए जाते हैं। इससे पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित होती है और वास्तविक पत्रकारों के अधिकारों का हनन होता है।
पुनर्गठित के संयोजक ने निदेशक विशाल सिंह से आग्रह किया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं जिला सूचना अधिकारियों को तत्काल एक स्पष्ट परिपत्र जारी किया जाए, जिसमें निर्देश दिए जाएं कि निर्धारित मानकों एवं समुचित सत्यापन के बिना किसी भी व्यक्ति को प्रेस पास जारी न किया जाए तथा फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निदेशक विशाल सिंह ने पुनर्गठित समिति के संयोजक को आश्वस्त किया कि पत्रकारों की इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
समिति के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाला यह अभियान पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और वास्तविक पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगा। उन्होंने प्रदेशभर के पत्रकारों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारिता की साख बनाए रखने के लिए फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई समय की आवश्यकता है।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!