E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

लायंस क्लब जौनपुर"गोमती"ने पच्चीस चिकित्सकों को डाक्टर डे पर किया सम्मानित

चिकित्सा पेशा नहीं बल्कि सेवा समर्पण व मानवता का जीवन्त प्रतीक है-मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर

चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं:सीएमओ

लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने 25 डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे पर किया सम्मानित।

*रिपोर्ट-आलोक कुमार शर्मा-विश्वदीप चिंतनपथ मासिक पत्रिका

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।। डॉ. गंगाराम गौतम ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं। समाज के प्रति उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।समाज में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से योगदान दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित करके क्लब ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। देश व प्रदेश की सरकार की पहली प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ हर उस व्यक्ति तक पहुँचे जिसे उसकी जरूरत है।इसलिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भी आयुष्मान कार्ड के ज़रिए पाँच लाख तक स्वास्थ्य बीमा सरकार द्वारा जो उपलब्ध कराया जा रहा है देश मे करोड़ो परिवार को इसका लाभ मिल रहा।ज़िले के कई प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल से गरीब परिवार के लोग इसका लाभ उठा रहे है। ज़िले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा

समारोह में आई एम ए की अध्यक्षा डॉ. शुभा सिंह, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. रामअवध यादव, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. जी. सी. सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह , डॉ. वीणा त्रिपाठी,. , डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव डॉ. मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास, नीमा के अध्यक्ष डॉ. डी. सी. मौर्या, डॉ. आलोक यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. सबा, डॉ. सज्जाद मेहदी, डॉ. श्रवण यादव, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य, डॉ. नरेन्द्र यादव, डॉ. पूजा यादव, सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। क्लब की ओर से सभी चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर ‘दीपू’ ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने प्रभावशाली और गरिमामय संचालन किया, जबकि सह-संचालन प्रज्ञा जी ने किया।

इस अवसर पर मनीष गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रतिमा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष देवेश गुप्ता, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रतिमा गुप्ता, मौर्या,एमजेएफ दीपक चिटकारिया, वीरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष साहू, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, अनिल अग्रहरि, ओमित साहू, सुनील गुप्ता, खुशबू गुप्ता, सुधा मौर्या,खुशबू जायसवाल, संयोजक गौरव श्रीवास्तव, मुकेश मौर्य, लायंस क्लब मेन के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ,वरिष्ठ सदस्य मुस्तफा शम्सी,सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष ऋषिदेव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, पत्रकारों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह का वातावरण सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों पर अपनी विशेष छाप छोड़ी।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!