E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बयानवीर:संतृप्त बदलापुर जैसे बड़बोले बयानों के कारण फिर घिरे बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, हिन्दूवादी नेता पं० प्रमोद शर्मा ने कसा तंज

विधायक जी का घमंड जरूर टूटेगा- पं० प्रमोद शर्मा

बदलापुर में मोतियाबिंद पर संग्राम विधायक रमेश मिश्रा के तंज पर प्रमोद शर्मा का पलटवार सियासत गरमाई

*आलोक शर्मा*

जौनपुर,बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों को लेकर जुबानी जंग अब निजी हमलों तक पहुँच गई है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो ने क्षेत्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है एक तरफ भाजपा विधायक पं० रमेश चन्द्र मिश्र ने विरोधियों को मोतियाबिंद का मुफ़्त इलाज कराने की सलाह दी है तो दूसरी तरफ हिंदूवादी नेता पं० प्रमोद शर्मा ने विधायक को ही इलाज कराने की नसीहत दे डाली है

विधायक का तंज मुझसे बनवाएं लिस्ट मुफ़्त कराऊंगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

वायरल वीडियो में विधायक रमेश चन्द्र मिश्र बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं उन्होंने विकास न देखने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनको विकास दिखाई नहीं पड़ता उनके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है उनके आंख में मोतियाबिंद हो गया है हमारे यहाँ ऑपरेशन की मुफ़्त व्यवस्था है मीडिया के साथी ऐसे लोगों की सूची बनाएँ मैं मुख्यमंत्री राहत निधि से इनका ऑपरेशन कराऊँगा और फल जूस पिलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर पूरा बदलापुर घुमाऊँगा

प्रमोद शर्मा का करारा जवाब विधायक जी को हुआ है अहंकार का मोतियाबिंद

विधायक के इस बयान पर पलटवार करते हुए हिंदूवादी नेता पं० प्रमोद शर्मा ने इसे बदलापुर का दुर्भाग्य बताया उन्होंने विधायक को जनता के प्रति जवाबदेह होने की याद दिलाते हुए कहा कि यह बदलापुर का दुर्भाग्य है कि विधायक जी इतने घमंड में बात कर रहे हैं जनता ने आपको चुना है कोई प्रमाण पत्र लेकर आप पैदा नहीं हुए थे स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त है उस पर आप चुप हैं बदलापुर सीएचसी की एक्सरे मशीन खराब है वो आपको नहीं दिख रही मुझे लगता है सबसे पहले विधायक जी को खुद के मोतियाबिंद का इलाज कराना चाहिए क्योंकि उन्हें जनता का दुख दिखाई नहीं दे रहा

मुद्दों की लड़ाई या शब्दों की जंग

प्रमोद शर्मा ने यहीं नहीं रोका उन्होंने विधायक पर केवल चुनाव के समय हिंदू हिंदू चिल्लाने का आरोप लगाया और लव जिहाद धर्मान्तरण तथा स्थानीय समस्याओं पर उनकी चुप्पी को लेकर घेरा उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता बनाना जानती है तो बिगाड़ना भी जानती है बदलापुर की इस विस्फोटक राजनीतिक जंग ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में विकास और जनता की समस्याओं को लेकर यह टकराव और भी तीखा होने वाला है

ब्यूरो रिपोर्ट नवभारत दर्पण समाचार

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!