E-Paperhttps://navbharatdarpan.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जौनपुर: मेडिकल स्टोर पर स्वच्छता और एक्सपायरी जांच के कड़े नियम लागू

डीआई का निर्देश: एक्सपायर्ड दवा बांटी तो होगी कार्रवाई

डीआई ने दवा देने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करने का दिए कड़े निर्देश

ड्रग इंस्पेक्टर के कड़े तेवर से लापरवाह लोगों में हड़कंप

गंदगी से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं, रजत पांडेय

*वीरेन्द्र मिश्र”विराट”*

जौनपुर।जनपद के मेडिकल स्टोर की व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद करने का संकल्प लेने वाले जिले के तेज तर्रार ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने सोमवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नियमानुसार दवाओं के 10 नमूने एकत्र किए गए। इसके अलावा मेडिकल स्टोर क्षेत्र में दिख रही तमाम गंदगी को उन्होंने पूरी तरह से साफ सुथरा करते हुए दुरुस्त करने का कड़े निर्देश दिया।
विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने साफ शब्दों में कहा कि मरीजों को कभी भी एक्सपायरी डेट की दवा नहीं दी जानी चाहिए ।
जहां दवाई रखी जाती है वहां पूरी तरह साफ सुथरा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद होना चाहिए।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग स्टोर परिसर को पूरी तरह से साफ-सुथरा और स्वच्छ रखा जाए।
मरीजों को दवाएं वितरित (Dispense) करने से पहले उनकी एक्सपायरी तिथि अनिवार्य रूप से जांची जाए।
जिन दवाओं का निस्तारण एक्सपायर्ड हो चुकी हैं।
उन दवाओं को औषधि नियमावली, 1945 के नियम-66 (Rule-66) के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही नष्ट किया जाए। डीआई श्री पांडेय ने
लेबल लगाना सभी दवाओं पर प्रोडक्ट का नाम, एक्सपायरी अवधि और अन्य आवश्यक विवरणों का लेबल स्पष्ट रूप से लगा होना चाहिए।

NAV BHARAT DARPAN

कृष्णानन्द शर्मा "शिवराम" 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं, दैनिक जागरण,अमर उजाला, युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत, सन्मार्ग जैसे हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के जरिए उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दों पर प्रकाश डालते रहे, वर्तमान में नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क में प्रधान सम्पादक पद पर कार्यरत हैं, फिल्म सिटी नोएडा से नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क का संचालन करते हैं, जिसमें हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, वेबसाइट,व यूट्यूब न्यूज चैनल,ओ०टी०टी०, आईपी०टीवी व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!