*नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क पर 'सिस्टम' का पहरा, लेकिन हौसले बुलंद; समूह सम्पादक की दो-टूक- "हमारा स्वाभिमान गिरवी नहीं, सच के लिए सीना तानकर खड़े हैं- कृष्णानन्द शर्मा"शिवराम"*
राजनीति से प्रेरित आईटी का छापा विधि विरुद्ध -समूह सम्पादक




*कलम की धार बनाम सत्ता की रार: ‘नवभारत दर्पण’ पर IT का धावा, समूह सम्पादक कृष्णानन्द शर्मा”शिवराम” का सीधा ललकार*
*नोएडा से लखनऊ तक ‘सरकारी’ घेराबंदी; समूह सम्पादक बोले— “छापे मारो या जेल भेजो,अब होगा महा-विस्फोट*
*हिमांशु सिंह राज्य ब्यूरो-उत्तर प्रदेश*
नोएडा/लखनऊ,सत्ता के गलियारों में उस समय भूकंप आ गया जब शनिवार सुबह 9:00 बजे आयकर विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क के नोएडा सेक्टर-18 स्थित मुख्यालय और लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रांतीय कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया। यह केवल एक ‘सर्वे’ या ‘छापेमारी’ नहीं थी, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज को खामोश करने की एक सोची-समझी कोशिश दिखाई दी। लेकिन, इस सरकारी घेराबंदी के बीच समूह सम्पादक कृष्णानन्द शर्मा “शिवराम” एक चट्टान की तरह खड़े नजर आए।
*समूह सम्पादक कृष्णानन्द शर्मा”शिवराम” की IT अधिकारियों से सीधी भिड़ंत*
छापेमारी के दौरान जब अधिकारियों ने फाइलों और सर्वरों को खंगालना शुरू किया, तो समूह सम्पादक कृष्णानन्द शर्मा “शिवराम” की उनसे तीखी नोंकझोंक हुई। सूत्रों के अनुसार,कृष्णानन्द शर्मा “शिवराम” ने अधिकारियों की आंखों में आंखें डालकर सवाल किया कि क्या यह कार्रवाई केवल इसलिए है क्योंकि उनका नेटवर्क सच दिखाने का साहस रखता है,
अधिकारियों के कड़े रुख के बावजूद समूह सम्पादक कृष्णानन्द शर्मा”शिवराम” ने हार नहीं मानी और स्पष्ट कर दिया कि “नवभारत दर्पण का कैमरा और कलम न कभी बिकी है, न कभी झुकेगी।
*सरकार के कुछ मंत्रियों की आंखों की किरकिरी बना हूँ”-कृष्णानन्द शर्मा”शिवराम”*
अपने कार्यालय से जारी एक गरजते हुए संदेश में कृष्णानन्द शर्मा “शिवराम” ने सीधे केंद्र सरकार और कुछ कद्दावर केंद्रीय मंत्रियों पर हमला बोला। उन्होंने दोटूक कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि देश का हर मीडिया घराना उनके दरबार में हाजिरी लगाए और सिर्फ चाटुकारिता करे। मुझे टारगेट इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मैं जनता का सच दिखा रहा हूँ। लेकिन सुन लो, तमाम प्रतिबंधों के बाद भी मैं जल्द ही वह विस्फोटक खुलासा करूँगा, जिससे सत्ता की नींव हिल जाएगी।
*नेटवर्क के जांबाज साथियों को कृष्णानन्द शर्मा”‘शिवराम’ की ललकार*
अपने सहकर्मियों और सहयोगियों का हौसला बढ़ाते हुए सम्पादक ने भावुक लेकिन वीर रस से भरा संदेश दिया। उन्होंने कहा:
* डरो मत: “हम सच के सिपाही हैं, किसी भी सरकारी एजेंसी की धौंस से डरने की जरूरत नहीं है।”
* देशद्रोही ताकतों का अंत: “जो ताकतें देश के संसाधनों को लूट रही हैं, हम उन्हें नेस्तनाबूत कर देंगे।”
* सत्य की जीत: “हथकड़ियाँ और छापे पत्रकारिता का रास्ता नहीं रोक सकते। हम डटकर मुकाबला करेंगे।
*प्रसारण बाधित, पर हौसले बुलंद*
आईटी की इस कार्रवाई के चलते सुबह से ही न्यूज नेटवर्क का प्रसारण प्रभावित है, जिससे लाखों दर्शकों में आक्रोश है। लखनऊ और नोएडा कार्यालयों के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा है। चर्चा है कि सम्पादक कृष्णानन्द शर्मा”शिवराम” के पास कुछ ऐसे दस्तावेज़ हैं जो सरकार के बड़े चेहरों को बेनकाब कर सकते हैं, और यही कारण है कि आज सुबह यह ‘सुनियोजित’ धावा बोला गया।
*संपादकीय टिप्पणी:*नवभारत दर्पण न्यूज नेटवर्क हर परिस्थिति में अपने पाठकों और दर्शकों के प्रति जवाबदेह है। दमनकारी नीतियां सच को दबा नहीं सकतीं। जल्द लौटेंगे एक बड़े खुलासे के साथ!
